28 Mar 2024, 21:31:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलाम ए इश्क के रीमेक गाने पर रेखा के साथ थिरकेंगे धर्मेन्द्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 9:33AM | Updated Date: Mar 26 2018 9:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र सुपरहिट गाना सलाम ए इश्क पर रेखा के साथ थिरकते नजर आएंगे। देओल परिवार एक बार फिर से धमाका करने को तैयार हैं। फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र एक साथ डांस करते नजÞर आएंगे।

यह एक स्पेशल सांग होगा.. जो फिल्म की हाईलाइट होगी। इस फिल्म में वर्ष 1978 की सुपरहिट फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का सुपरहिट गाना 'सलाम ए इश्क' का रीमेक भी डाला जाएगा। लेकिन यहां रेखा- अमिताभ बच्चन नहीं, बल्कि यह गाना रेखा और धर्मेंद्र पर फिल्माया जाएगा। इस गाने में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारे कैमियो करते दिखेंगे।
 
चर्चा है कि सनी देओल को अंत में इस गाने से जोड़ा गया.. क्योंकि सलमान चाहते थे कि सनी और बॉबी दोनों भाई एक साथ एक गाने में नजर आएं। वहीं, रेखा को हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिखाया गया है। फिल्म में कृति खरबंदा और काजल अग्रवाल बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »