26 Apr 2024, 03:27:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन फिल्म सिंबा में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी रणवीर सिंह और सारा अली खान को लेकर फिल्म सिंबा बना रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म में विलेन के रोल में आर माधवन नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि पहले यह रोल अभिषेक बच्चन को आॅफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।
 
अभिषेक फिलहाल अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां' की शूटिंग में व्यस्त  हैं।  अभिषेक वर्ष 2012 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' में काम कर चुके हैं। रोहित चाहते थे कि अभिषेक 'सिम्बा' में निगेटिव रोल करें, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »