25 Apr 2024, 09:44:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रेस 3 में व्यस्त हैं। अगले दो साल तक सलमान के पास बड़े बजट की कई फिल्में है। 'रेस 3' के बाद सलमान खान 'दबंग 3', 'भारत', और 'किक 2' की शूटिंग में करेंगे। 'किक 2' को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाएंगे, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार 'किक 2' में सलमान डबल रोल नहीं निभाएंगे। दरअसल हाल ही में फिल्म के निर्देशक सजिद नाडियाडवाला ने इसका खुलासा किया है।
 
साजिद ने कहा कि, यह सच नहीं है। मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं। मैं बस इतना कह पाऊंगा कि यह कुछ अलग होगा। किक 2 काफी बड़ी फिल्म है। सलमान के साथ जो भी काम करता है उसकी जिम्मेदारी होती है कि वह उनके फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर सके। बता दें कि साल 2014 में रिलीज हुई किक के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने वाले साजिद इस फिल्म के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।
 
साजिद इन दिनों इस फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। किक 3 के बारे में सवाल किए जाने पर साजिद ने कहा कि, मैं किक के समय काफी नर्वस था क्योंकि यह मेरी पहली फिल्म थी। अगर दूसरी फिल्म सफल होती है तो 'किक 3' के बनने के चांस होंगे। अगर हम एक बार फिर डेविल की कहानी को सफलतापूर्वक कह पाएंगे, इसकी उम्मीद की जा सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »