25 Apr 2024, 05:37:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मशहूर अभिनेत्री ने दर्ज करवाया रेप का मामला, आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 10:42AM | Updated Date: Mar 24 2018 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान ने जुहू पुलिस स्टेशन में 38 वर्षीय बिजनसमैन अमन खन्ना पर रेप का आरोप दर्ज कराया है। जूहू पुलिस ने इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी अमन खन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। जीनत ने एक महीने पहले भी इस कारोबारी पर पीछा करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था।
 
बिजनेसमैन पर आरोप है कि उसने अभिनेत्री को व्हाट्सएप्प पर अश्लील वीडियोज भेजे और जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाया चाहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पहले बताया था कि आरोपी बिजनसमैन ने एक्ट्रेस को धमकी दी कि यदि वह उनसे बात नहीं करेंगी तो इसका परिणाम उनके बेटे को झेलना पड़ सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »