19 Apr 2024, 08:23:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सुपर 30 की शूटिंग में व्यस्त रितिक रोशन का कहना है कि उन्हें गणित से बेहद डर लगता था। इस फिल्म में रितिक रोशन पटना के सुपर 30 के जरिए मशहूर हुए गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार अदा कर रहे हैं। 12वीं कक्षा के अधिकांश विद्यार्थियों ने बुधवार को गणित की परीक्षा पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस पर रितिक ने ट्वीट किया मैंने सुना है कि आज सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) का गणित का पेपर पिछले वर्षो की तुलना में आसान था।

उन्होंने कहा- इसके लिए बोर्ड को थ्री चीयर्स। गणित मेरे विद्यार्थी जीवन में सबसे डरावना विषय था। विडंबना यह है कि मैं वर्तमान में गणित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए मजेदार समय व्यतीत कर रहा हूं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। वे इससे पहले क्वीन फिल्म का निर्देशन भी कर चुके हैं। पिछले दिनों सुपर 30 के सेट से रितिक की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी, जिनमें वह बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे थे। रितिक इससे पहले ग्लैमरस अवतार में ही ज्यादा नजर आए हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी पूरी काया बदल कर रख दी है। पिछले दिनों इस फिल्म की शूटिंग बनारस में निपटाई गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »