29 Mar 2024, 04:08:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मौत से पहले श्रीदेवी ने किया था जमकर डांस, वायरल हुआ VIDEO

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 4:14PM | Updated Date: Feb 25 2018 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार की देर रात दुबई में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से उनके परिजनों समेत सभी देशवासी शोक में हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो श्रीदेवी का अंतिम वीडियो बताया जा रहा है।
 
यह वीडियो श्रीदेवी के भतीजे मोहित मारवाह की शादी के समय का है, जिसमें शामिल होने के लिए ही वे दुबई गईं थीं। 20 फरवरी को मोहित की शादी थी, जिसमें श्रीदेवी के ड्रेसिंग सेंस की काफी तारीफ भी हुई थी। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सामने आईं थीं, जिनके बारे में कोई नहीं सोच सकता था कि ये उनकी अंतिम तस्वीरें होंगी।
 
बोनी कपूर और श्रीदेवी आपनी बेटी के साथ एक फैमिली फंक्शन अटेंड करने गई थी। इस शादी में पूरा कपूर परिवार पहुंचा था। अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ ताल से ताल मिला रहे हैं। 20 फरवरी को हुई शादी में महज चार दिन पहले किसी ने नहीं सोचा होगा कि लिजेंडरी एक्ट्रेस का फैमिली के साथ आखिरी डांस होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »