20 Apr 2024, 06:05:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी फिल्म पद्मावत लंबे समय तक याद रखी जाएगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है जबकि दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती और शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह की भूमिका अदा की है। रणवीर सिंह का मानना है कि, फिल्में आती हैं और चली जाती हैं लेकिन वही फिल्में मायने रखती है जो लंबे समय तक याद रखी जाती हैं। 
 
रणवीर सिंह ने कहा कि उनकी फिल्म पद्मावत लंबे समय तक याद रखी जाएगी। रणवीर सिंह ने कहा, 'पद्मावत' ने जो कर दिखाया है मैंने उसकी कामना नहीं की थी। यह उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसके पास सब कुछ है फिर वह बॉक्स ऑफिस सक्सेस हो या क्रिटिकली अक्लेम होना हो।
 
जिस प्रकार फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया, वह एक लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मैं भी ऐसी ही फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता था। फिल्में आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन वही फिल्में मायने रखती हैं जोकि एक लंबे समय तक याद रखी जाएंगी। फिर 10-15 सालों के बाद फिल्म को याद किया जायेगा और देखा जाएगा। वैसी फिल्में आप आपके फिल्मी जीवन में रखना चाहते हो। मुझे लगता है 'पद्मावत' इसी प्रकार की फिल्म है।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »