29 Mar 2024, 19:23:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बिग बॉस' सीजन 11 की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी(27) दुल्हन बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने लाल रंग सुर्ख लहंगे में अपने दूल्हे के घर में प्रवेश किया है। अरे चौंकिए मत, वो रियल लाइफ में नहीं बल्कि एक गाने में दुल्हन बनी हैं। दरअसल, सपना का एक नया सॉन्ग आया है और रिलीज होते ही ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है।
 
इस गाने का नाम है मेरा चांद। इसे राज मावार ने गाया है। वीडियो में सपना, दुल्हन के आउटफिट में नजर आ रही हैं और अपने दूल्हे के घर गृहप्रवेश करती हैं। सपना के साथ इसमें नवीन नारू नजर आ रहे हैं। इस गाने में सपना का डांस स्टाइल तो नहीं दिखा, लेकिन उनका शर्मीला अंदाज जरूर दिखा। बता दें, हाल ही सपना का गाना 'हट जा ताऊ' भी रिलीज हुआ है जिसे ऑडियंस काफी पसंद कर रही है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »