28 Mar 2024, 19:12:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। वरूण धवन जल्द ही करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘रणभूमि’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले वरूण और शशांक खेतान ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों फिल्में कमाई के मामले में भी कामयाब रही हैं।

 
करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म का ऐलान किया है। यह फिल्म 2020 में दीवाली पर रिलीज होगी। करण जौहन ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए कहा है कि जल्द ही इस फिल्म के बाकी एक्टर्स के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। 
 
वहीं डायरेक्टर शशांक खेतान ने बताया है कि वे इस फिल्म पर 2015 से काम कर रहे हैं। इसे प्रोड्यूस करने के लिए शशांक ने करण जौहर का आभार भी जताया है और साथ ही वरूण को लेकर खुशी जताई है। बता दें कि ये एक वॉर फिल्म है जिसमें वरूण धवन योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे। वरूण की ये पहली वॉर फिल्म है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »