29 Mar 2024, 19:56:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ से सलमान ने हटवाया अरिजीत का गाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 11:33AM | Updated Date: Feb 20 2018 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। वे निजी मनमुटाव को प्रोफेशनल फ्रंट पर भी जारी रखते हैं। सलमान से पंगा लेने का खामियाजा इंडस्ट्री के कई लोग भुगत चुके हैं, इस लिस्ट में विवेक ओबेरॉय का नाम सबसे ऊपर है, लेकिन अब सिंगर अरिजीत सिंह सलमान से कुछ ज्यादा ही त्रस्त हैं।
 
अरिजीत सिंह को लेकर सलमान की नाराजगी अभी तक खत्म नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो सलमान ने ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ फिल्म से अरिजीत सिंह का गाना हटवा दिया है। फिल्म का गाना ‘नैन फिसल गए’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में सलमान खान भी नजर आए हैं, लेकिन  फिल्म का हिस्सा बनने के एवज में सलमान ने फिल्म से अरिजीत के गाने को हटाने के लिए इस फिल्म के मेकर्स से कहा था।
 
दरअसल ‘सुल्तान’ फिल्म के दौरान से ही अरिजीत सिंह से सलमान उखड़े हुए हैं। 2016 में अरिजीत ने फेसबुक पर सलमान से ‘सुल्तान’ में गाए अपने गाने ‘जग घूमया’ को फिल्म में रखने की रिक्वेस्ट भी की थी, लेकिन बावजूद इसके सलमान नहीं मानें। सलमान का गुस्सा यहीं नहीं थमा बल्कि उन्होंने अरिजीत को पहचानने से भी इनकार कर दिया था। इसके बाद अरिजीत ने उनसे माफी भी मांगी थी, लेकिन लगता है सलमान अभी तक अरिजीत से नाखुश ही चल रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »