29 Mar 2024, 11:45:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अदिती राव हैदरी दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म में अरविंद स्वामी के साथ काम करने जा रही हैं। अदिती ने पिछले साल नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मणिरत्नम के साथ 'काटरू वेलियिदाई' में काम किया था। अदिति राव हैदरी एक बार फिर मणिरत्नम की फिल्म में काम करने जा रही हैं। यह फिल्म एक सोशल-पॉलिटिकल ड्रामा होगी।
 
इस फिल्म की शूटिंग 12 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी के ऑपोजिट मणिरत्नम की 'रोजा' और 'बॉम्बे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अरविंद स्वामी होंगे। इसके अलावा इसमें मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी मॉडल डायना एरप्पा भी होंगी। इसके अलावा अरुण विजय, ऐश्वर्या राजेश और प्रकाश राज भी इसमें महत्वपूर्ण रोल में दिखाई देंगे। अदिति अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए मार्च में यूनिट से जुड़ेंगी।
 
फिल्म में अरविंद स्वामी एक पॉलिटिशियन का किरदार निभा रहे हैं जबकि अरुण विजय इसमें विलन का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में बनेगी। अदिति राव हैदरी का इसमें रोल काफी महत्वपूर्ण है और वह एक मजबूत महिला के रूप में दिखाई देंगी। इससे पहले अदिति, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी मेहरून्निसा के किरदार में नजर आई थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »