20 Apr 2024, 03:02:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन टीवी की जानी मानी फिल्मकार एकता कपूर के साथ काम कर बेहद खुश हैं। रवि किशन  वेब सीरिज में नजर आएंगे। वे जल्द एकता कपूर की वेब सीरिज प्लेटफॉर्म से डिजीटल वर्ल्ड डेब्यू करने वाले हैं। रवि का कहना है कि, यह वेब सीरीज उनके लिए बहुत खास है और इसके माध्यम से उन्हें टीवी इंडस्ट्री की रानी के साथ काम करने का मौका मिला है।
 
रवि किशन ने बताया कि वे एकता कपूर की वेब सीरिज द फेमिली के साथ डिजीटल वर्ल्ड में एंट्री करने वाले हैं। रवि किशन ने कहा कि एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री की रानी हैं। एकता के साथ हमेशा से काम करना चाहता था। यह वेब सीरिज बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है जिसमें विवेक ओबेरॉय भी साथ हैं। करीब 90 दिनों की शूटिंग मुंबई में होगी जिसको लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित है। बताया जाता है कि कहानी एक महाराष्ट्रीयन भू माफिया से जुड़ी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »