23 Apr 2024, 22:50:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मस्तमौला रणवीर सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 'पद्मावत' की सफलता के बाद  इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर  एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि दीपिका पादुकोण को छोड़ रणवीर पर प्रिया प्रकाश वॉरियर का सुरूर चढ़ गया है।
 
दरअसल, रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस तस्वीर में वह आंख मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में लोग उनकी तुलना इंटरनेट सेंसेशन प्रिया से कर रहे हैं। बता दें कि रणवीर की ‘गली ब्वॉय’ में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी स्ट्रीट रैपर्स की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं।
 
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म अगले साल फरवरी में वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो सकती है। रणवीर 'गली ब्वॉय' के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ और कबीर खान की फिल्म ‘83’ में नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »