29 Mar 2024, 00:49:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अगले साल बॉक्स आॅफिस पर टकराएंगे इमरान हाशमी और रितिक!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 1:44PM | Updated Date: Feb 18 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के किसिंग इमरान हाशमी और माचो मैन रितिक रोशन के बीच अगले साल बॉक्स आॅफिस पर टक्कर होने जा रही है। टी-सीरीज बैनर तले बन रही फिल्म  'चीट इंडिया' में इमरान हाशमी काम करने जा रहे हैं। इसकी रिलीज डेट फाइनल कर ली गई है। इमरान ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।
 
उन्होंने ट्वीट किया - टी-सीरीज भूषण कुमार, इमरान हाशमी फिल्म्स और एंटरटेनमेंट ड्रामा की 'चीट इंडिया' 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।' इमरान की यह फिल्म रितिक रोशन की 'सुपर 30' को टक्कर देती हुए नजर आएगी। रितिक की 'सुपर 30' पहले इस साल के आखिर में यानी कि 23 नवंबर को रिलीज होनी वाली थी लेकिन किन्ही वजहों से सुपर 30 की रिलीज डेट अब 25 जनवरी 2019 को कर दी गई है। 
 
इमरान की  फिल्म देश की शिक्षा प्रणाली पर आधारित है। वहीं रितिक की फिल्म  'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट मूल रूप से आनंद कुमार और उनके सुपर 30 स्टूडेंट्स पर आधारित है। रितिक फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभाते नजर आएंगे। सुपर 30 एक प्रसिद्ध संस्थान है जिसे आनंद कुमार खुद चलाते हैं जिसमें गरीब बच्चों को आईआईटी-जेईई जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »