19 Apr 2024, 14:48:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एकता कपूर का खुलासा, कहा- काम के लिए अपनी सेक्सुएलिटी का इस्तेमाल करते हैं एक्टर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 11:20AM | Updated Date: Feb 18 2018 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एकता कपूर हमेशा ही अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिससे बवाल हो सकता है। पिछले दिनों हॉलीवुड के प्रोडयूसर हार्वी वाइंस्टीन जैसे लोगों को लेकर खबरें आ रही थीं कि वह अभिनेत्रियों का यौन शोषण करते हैं। इस पर एकता कपूर ने एक इवेंट के दौरान अपनी बात रखी है।
 
उन्होंने कहा है कि इंडस्ट्री में सच है कि कई ऐसे प्रोड्यूसर्स हैं, जो अपनी पोजिशन का गलत इस्तेमाल कर यौन शोषण करते हैं, लेकिन सच यह भी है कि कई एक्ट्रेस हैं जो अपने काम के लिए अपनी सेक्सुएलिटी का इस्तेमाल करती हैं। एकता कहती हैं कि कहानी के हमेशा दो पहलू होते हैं। लेकिन लोग अक्सर दूसरे पहलू पर बात नहीं करना चाहते हैं और न ही सुनना चाहते हैं। 
 
इंडस्ट्री में दो तरह के लोग 
एकता आगे कहती हैं कि इस इंडस्ट्री में दो तरह के लोग हैं। हमेशा से यह माना जाता रहा है कि पॉवरफुल इंसान ही छोटे और उभरते एक्टर्स का फायदा उठाते हैं, लेकिन यह पूरा सच नहीं है। कई बार लोग काम पाने के चक्कर में खुद को यूज करवाते हैं और फिर बाद में इस बात का ढिंढोरा पीटते हैं। इस बारे में एकता का कहना है कि लोगों को यह समझना चाहिए कि हमेशा अपने पर्सनल और प्रोफेशनल रिलेशन को अलग रखना चाहिए। एकता का यह भी कहना है कि इसलिए सिर्फ निर्माताओं पर दोष मढ़ना सही नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »