23 Apr 2024, 20:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दूसरों की मदद करने के चक्कर में खुद फंस जाता हूं : पुलकित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 12:43PM | Updated Date: Feb 16 2018 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'बिट्टू बॉस' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अभिनेता पुलकित सम्राट की आगामी फिल्म 'वीरे की वेडिंग' है। इस फिल्म में पुलकित अपनी शादी के लिए नए-नए पैंतरे अपनाते नजर आएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब पुलकित से उनके हेल्पिंग नेचर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं हमेशा दूसरों की मदद करने के चक्कर मे फंस जाता हूं।
 
दूसरों की परेशानी को खुद की परेशानी समझ लेता हूं और उसे सुलझाने के चक्कर में खुद प्रॉब्लम में आ जाता हूं। बात दें कि पुलकित ने 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और क्रिटिक्स की खूब सराहनाएं बटोरी हैं।
 
वैसे बॉलीवुड में पुलकित का कोई गॉड फादर नहीं है। उन्होंने अपने ही दम पर मुकाम हासिल किया है। 'वीरे की वेडिंग' में पुलकित का नया अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म में उनके अपोजिट साउथ की खूबसूरत अदाकारा कृति खरबंदा और जाने माने  अभिनेता जिमि शेरगिल नजर आएंगे। फिल्म 9 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »