19 Apr 2024, 18:15:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'लैला मजनूं' का नया अवतार लेकर आ रहे हैं इम्तियाज अली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2018 1:18PM | Updated Date: Feb 15 2018 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार इम्तियाज अली, एकता कपूर के साथ मिलकर लैला मजनू पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। लैला मजनू के सच्चे प्यार के किस्से आज भी सुनाए और बताए जाते हैं। इनकी प्रेम कहानी इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गई। एकता कपूर और इम्तियाजÞ अली लैला-मजनूं की इस कहानी को फिर से नए फ्लेवर में पेश करने जा रहे हैं।
 
एकता कपूर और इम्तियाज अली क्लासिक फिल्म 'लैला मजनूं' की कहानी को फिर से नए रंग-रूप में पेश करने जा रहे हैं और इसका फर्स्ट लुक एकता और इम्तियाज दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इम्तियाज अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लुक शेयर करते हुए लिखा, 'आखिर एक स्टोरी में ऐसा क्या होता है जो हमेशा जिंदा रहती है ?' वहीं एकता कपूर ने एक ट्वीट के जरिए कहानी का हिंट देते हुए कहा कि यह एक मॉर्डन लैला-मजनूं होगी। एकता और इम्तियाज की यह फिल्म 4 मई को रिलीज होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »