18 Apr 2024, 19:51:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादी में शामिल होने के लिए रणवीर को मिला 2 करोड़ का ऑफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2018 12:42PM | Updated Date: Feb 15 2018 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह ने एक शादी समारोह में शिरकत करने से मना कर दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स आॅफिस पर सुपर हिट साबित हुई है। फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के बाद रणवीर सिंह के पास तो जैसे नए प्रॉजेक्ट्स की बाढ़ ही आ गई। 
 
रणवीर को लेकर चर्चा थी कि उन्होंने अब अपनी फीस बढ़ा दी है। रणवीर सिंह को हाल ही में एक शादी में आने का न्योता दिया गया। आॅर्गनाइजर्स की इच्छा थी कि उस शादी में रणवीर 39 मिनट के लिए आएं और इसके लिए वे रणवीर को दो करोड़ की अच्छी खासी फीस भी दे रहे थे। लेकिन रणवीर ने साफ इनकार कर दिया।
 
रणवीर इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि ऐसी स्थिति में शादी या ऐसे किसी भी आयोजन में जाने से उनका ध्यान भटक सकता है। इस शादी में शामिल होने के लिए रणवीर को न सिर्फ अपनी शूटिंग खत्म करनी पड़ती बल्कि शादी में शामिल होकर और फिर उसी रात वापस शूट पर लौटना पड़ता। 
 
ऐसा करने से रणवीर को आराम का वक्त नहीं मिलता और न ही किरदार जिसका सीधा असर शूटिंग पर पड़ता। यही वजह है कि रणवीर ने अपनी टीम को साफ शब्दों में बता दिया कि दो करोड़ के आॅफर को स्वीकार करने की बजाय वह अपने किरदार को जबरदस्त बनाने पर फोकस करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »