29 Mar 2024, 20:57:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर नाना पाटेकर का कहना है कि मराठी सिनेमा में अच्छी कहानियां देखने को मिल रही है। नाना पाटेकर की मराठी फिल्म आपला माणूस हाल ही में नौ फरवरी को रिलीज हुई है। नाना पाटेकर ने बताया कि अच्छी फिल्में खुद अपना स्पेस क्रिएट कर ही लेती हैं। 
 
यदि आप फिल्में अच्छी कहानियों के साथ बनाएं तो लोग उसे देखने जरूर जाते हैं। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कहानियां अच्छी हों और दर्शक से जुड़ने वाली हों जिससे देखने वाले एंजॉय कर सकें। अगर आप खराब फिल्म बनाएंगे तो वह नहीं चलेगी। लेकिन अगर आप अच्छी फिल्म बनाएंगे तो वो हमेशा के लिए चलेगी।
 
नाना पाटेकर इस बात को लेकर खुश हैं कि मराठी सिनेमा में अच्छी कहानियां देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि, मराठी फिल्मों के कम स्क्रीन मिलती हैं जो कि नहीं होना चाहिए। मराठी फिल्मों को मिनिमम स्क्रीन तो मिलना ही चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »