29 Mar 2024, 11:48:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत जल्द ही एक साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों एक बायोपिक में काम करने वाले हैं। दरअसल 'पैडमैन', 'पा' और 'चीनी कम' जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशक आर बाल्की ने वॉलीबॉल प्लेयर और माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली दिव्यांग महिला अरुणिमा सिन्हा की बॉयोपिक बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म में दिव्यांग अरुणिमा का किरदार कंगना निभाएंगी। वहीं अमिताभ उनके कोच के किरदार में नजर आएंगे।
 
हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक आर बाल्की ने खुलकर कोई बात नहीं कही है। बता दें कि अमिताभ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में भी एक मॉनिटर का किरदार कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी नजर आईं थी। 'ब्लैक' में रानी ने एक दिव्यांग का रोल किया था। वहीं कंगना पहली बार इस तरह के किरदार में नजर आएंगी। अरुणिमा सिन्हा भारतीय वॉलीबॉल प्लेयर हैं। 2011 में एक ट्रेन हादसे में वह एक टांग से दिव्यांग हो गईं। दिव्यांग होने के बावजूद अरुणिमा सिन्हा ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर भारत का नाम रोशन किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »