28 Mar 2024, 16:11:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक बार फिर धूम मचाने को तैयार 'बाहुबली', लेकिन हुआ ये बड़ा बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 1:00PM | Updated Date: Feb 13 2018 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बाहुबली 2 के बाद एक बार फिर से बाहुबली धूम मचाने की तैयारी में है। इस बार बाहुबली हिन्दी नहीं बल्कि भोजपुरी बोलते नजर आएंगे। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। इंडियन और साउथ में धूम मचाने के बाद फिल्म अब यूपी और बिहार में भी तहलका मचाने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि यह अबतक की सबसे महंगी फिल्म होगी। फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे। दोनों ही भोजपुरी में जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च हो गया है।
 
फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म 'वीर योद्धा महाबली' भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म है। इससे पहले कोई भी फिल्म ज्यादा बजट में नहीं बनी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया,  'दिनेश लाल यादव (निरहुआ) मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »