25 Apr 2024, 12:25:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादी की सालगिरह पर शराब के नशे में टल्ली हुए संजय दत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 11:41AM | Updated Date: Feb 13 2018 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचोमैन कहे जाने वाले अभिनेता संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त की शादी के 10 साल पूरे हो गए हैं। हाल ही में इसे सेलिब्रेट करने दोनों अपने बच्चों के साथ डिनर करने पहुंचे। इस दौरान संजय शराब के नशे में टल्ली नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में संजय बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 
 
बात दें कि मान्यता इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं और अक्सर अपनी हॉलीडे की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इस दौरान संजय अपने परिवार के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आए। बता दें कि संजय ने सबसे पहले रिचा शर्मा से 1987 में शादी की थी।1988 में उनकी बेटी त्रिशाला का जन्म हुआ था। 1996 में रिचा की ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई। 
 
इसके बाद 1998 में संजय ने रिया पिल्लई से शादी कर ली। हालांकि दोनों का रिश्ता 2005 में खत्म हो गया। हालांकि संजय, मान्यता से बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में कहा है कि उनके बुरे दौर में मान्यता ने उनका बहुत साथ दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »