25 Apr 2024, 16:28:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वेलेंटाइन डे पर वायरल हुआ इस एक्ट्रेस का रोमांटिक सीन, आप भी देखें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 1:43PM | Updated Date: Feb 12 2018 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वेलेंटाइन वीक चल रहा है और आज हग डे मनाया जा रहा है, इस मौके पर दो प्यार करने वाले एक दूसरे से प्यार का इजहार करके एक दूसरे को गले लगाते है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की की वीडियो खूब वायरल हो रही है। 
 
इशारों-इशारों में प्रपोज 
वीडियो में लड़का और लड़की इशारों-इशारों में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इंस्ट्राग्राम पर उसके कुछ ही घंटों में चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ चुके हैं। साथ ही ट्विटर पर भी उसका नाम टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। 
 
वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया 
बता दें कि इस वीडियो में जो लड़की दिख रही है वह मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हैं। 18 साल की प्रिया वारियर केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। वे इन दिनों त्रिशूर के विमला कॉलेज से बी. कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। 
 
वीडियो में स्कूल रोमांस 
ये वीडियो मलयामल फिल्म ओरू अदार लव  (Oru Adaar Love) का है। फिल्म में मनिक्य मलाराया पूवी नाम से गाना है, जिसमें ये सीन दिखाया गया है। ये गाना शान रहमान ने कंपोज किया है। इस वीडियो में स्कूल रोमांस को दिखाया गया है। ये गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »