29 Mar 2024, 04:43:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'अर्जुन पटियाला' के लिए कृति सेनन ने शुरू किया काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 11:27AM | Updated Date: Feb 12 2018 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कृति सेनन पिछली बार राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'बरेली की बर्फी' में नजर आई थी जिसे आम जनता और क्रिटिक्स की तरफ से मिक्स रिव्युज मिले थे। आपको बता दें कि आज कृति ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। 
 
पिछले कई समय से कृति के अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में बातें हो रही थीं मगर, किसी को यह नहीं पता चल पा रहा था कि कृति की अगली फिल्म कौन सी है? खैर, अब कृति ने खुद इस खबर का खुलासा किया है और अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। यह एक स्क्रिप्ट की तस्वीर है जिसपर लिखा है 'अर्जुन पटियाला'! जी हां, यही है कृति की अगली फिल्म का नाम जिसपर कृति ने काम करना शुरू कर दिया है। 
 
अब आपको बतातें हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास डिटेल्स। सबसे पहली बात तो इस फिल्म में कृति के ओपोजिट दिखाई देगा पंजाबी मुंडा दिलजीत दोसांझ। यह फिल्म रोहित जुगराज डायरेक्ट कर रहे हैं जो कि पंजाबी भाषी कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकें हैं। इन्होंने हाल ही में दिलजीत की पंजाबी फिल्म 'सरदार जी' और 'सरदार जी 2' डायरेक्ट की थी। 'अर्जुन पटियाला' की बात की जाए तो इस फिल्म में कृति एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभाएंगी और दिलजीत पंजाब के एक स्माल टाउन लड़के के रोल में नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »