20 Apr 2024, 14:31:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को गर्दन और कमर के दर्द के चलते हाल ही में लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्तपाल से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें इंजेक्शन लगाकर छुट्टी दे दी गई। वे अब घर पर आराम कर रहे हैं। चेकअप के बाद कार में वह अपना आधा मुंह ढ़क कर बैठे थे। कैमरे से बचने के लिए उन्होंने ऐसा किया। उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी थे। 
 
बता दें कि अमिताभ कुछ दिनों से कंधे की दर्द से परेशान हैं। अमिताभ साल 2012 में भी सर्जरी की वजह से 12 दिन के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। उन्हें लीवर से जुड़ी समस्याएं हैं। अमिताभ हाल ही में 'पैडमैन' में नजर आए हैं। साथ ही वे 'ठग्स आॅफ हिंदोस्तान' में भी दिखेंगे। ऋषि कपूर के साथ आने वाली उनकी फिल्म '102 नॉट आउट' का टीजर भी 9 फरवरी को रिलीज हुआ है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »