29 Mar 2024, 13:43:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण एक बार फिर सुर्खियों में है। बता दें कि ये शो हमेशा अपने गेस्ट्स को लेकर छाया हुआ रहता है और इस बार जिन गेस्ट की वजह से ये शो चर्चा में बना हुआ है वो हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ये खबरें आ रही हैं कि विराट और अनुष्का कॉफी विद करण के अपकमिंग सीजन में गॉसिप करते हुए नजर आएंगे। लेकिन बता दें कि अनुष्का ने यहां आने के लिए एक अलग ही शर्त रखी है। 
 
एक वेबसाइट के मुताबिक, अनुष्का ने कहा कि वो यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'परी' के प्रमोशन के लिए आएंगी और उनके साथ परी की को-प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा होंगी। लेकिन जब शो के मेकर्स ने अनुष्का से रिक्वेस्ट की उसके बाद अनुष्का, विराट के साथ आने के लिए राजी हुईं। विराट भी इस शो में आएंगे और इस एपिसोड के एक सेगमेंट के लिए अनुष्का के साथ नजर आएंगे। बता दें कि विराट और अनुष्का पहली बार किसी शो में आएंगे जिससे फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है और यही वजह है कि शो के मेकर्स भी इस चांस को किसी भी हालत में मिस नहीं करना चाहते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »