23 Apr 2024, 23:16:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फेसबुक पर लीक हुई पैडमैन, हजारों लोगों ने की शेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2018 12:23PM | Updated Date: Feb 11 2018 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन पर पिछले दिनों एक लेखक ने स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगाया और अक्षय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं अब 'पद्मावत' के बाद 'पैडमैन' भी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है।  'पैडमैन' फेसबुक पर खूब वायरल हो रही है। इसे 5 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई है।
 
बता दें कि इसके पहले 'पद्मावत' की भी फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी। जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने तीन राज्यों के साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई थी। गौरतलब है कि फिल्मों की पाइरेसी की घटना बढ़ती ही जा रही है। जिससे सीधा असर फिल्म के बिजनेस पर पढ़ता है। बता दें कि पैडमैन बाॅक्स आॅफिस पर खूब धूम मचा रही है। पहले दिन पैडमैन ने करीब 10.27 करोड़ की कमाई की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »