25 Apr 2024, 11:08:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, हॉलीवुड सुपर स्टार जॉनी डेप जैसा बनना चाहते हैं। रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी है साथ ही फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। रणवीर ने बताया है कि वह हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप की तरह बनना चाहते हैं।
 
रणवीर सिंह कहा कि वह असल जीवन में जॉनी डेप जैसे बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि जब वह कोई काम पूरा कर लेते हैं तो उससे अपने आपको बिलकुल अलग कर लेते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वह हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को बहुत फॉलो करते हैं। वह भी अपनी फिल्म रिलीजÞ होने के बाद नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा कि शायद वह भी एक दिन जॉनी डेप की तरह बन पाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »