25 Apr 2024, 05:53:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभी शादी नहीं कर रही हैं। प्रियंका अपनी शादी के बारे में खुलकर बताने को तैयार हैं। प्रियंका से जब यह पूछा गया कि जिसके साथ वह डेट पर गई थीं क्या उसके साथ उनकी बात आगे बढ़ी। इसपर प्रियंका ने कहा कि शादी को लेकर किसी से कुछ भी नहीं छिपाएंगी और जब भी शादी होगी, इसके बारे में सबको खुल कर बताएंगी।
 
शादी की बात खुल कर बताऊंगी
प्रियंका ने कहा कि फिलहाल तो वो शादी नहीं कर रही है लेकिन जब भी करेंगी, खुल कर बताएंगी। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अमेरिका में भी किसी के साथ डेट किया है लेकिन वो शख्स उनके टीवी शो 'क्वांटिको' का कोई कलाकार या क्रू मेंबर नहीं था। 
 
...तो अब तक खबर आ जाती
प्रियंका चोपड़ा से जब यह पूछा गया कि जिसके साथ वह डेट पर गई थीं क्या उसके साथ उनकी बात आगे बढ़ी। इसपर प्रियंका ने कहा कि नहीं। यदि ऐसा होता तो आपको अब तक खबर पहुंच चुकी होती। 
 
 'क्वांटिको' में बिजी प्रियंका 
प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में अपनी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त है। उनकी दो और हॉलीवुड फिल्में आने  वाली हैं और बताया जा रहा है कि अपनी चौथी हॉलीवुड फिल्म भी उन्होंने साइन कर ली है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »