29 Mar 2024, 18:55:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अमृता सिंह को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अस्सी और नब्बे के दशक में अपनी रूमानी अदाओ से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमृता का जन्म 09 फरवरी 1958 को हुआ और उन्होंने अपने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म बेताब से की। धर्मेन्द्र निर्मित इस फिल्म में अमृता के अपोजिट सन्नी देओल थे जो उनकी भी पहली फिल्म थी। सन्नी और अमृता सिंह की जोड़ी को दर्शको ने बेहद पसंद किया और फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।
 
यार बिना चैन कहां रे...
वर्ष 1984 में अमृता सिंह को एक बार फिर से सन्नी देओल के साथ सन्नी में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। वर्ष 1985 में अमृता ने अनिल कपूर के साथ साहेब में काम किया। इस फिल्म में अमृता सिंह और अनिल कपूर पर फिल्माया यह गीत..यार बिना चैन कहां रे ..आज भी श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय है।
 
फिर मिला अमिताभ का साथ
वर्ष 1985 में प्रदर्शित फिल्म मर्द अमृता सिंह के कॅरियर के लिए एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमृता को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। अमिताभ और अमृता की जोड़ी को दर्शको ने बेहद पसंद किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »