19 Apr 2024, 02:09:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पति अभि‍षेक बच्‍चन को लेकर काफी परेशान हैं ऐश्‍वर्या राय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2018 6:43PM | Updated Date: Feb 7 2018 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन अपने पति अभि‍षेक बच्‍चन के करियर को लेकर काफी परेशान हैं। वह हर सम्भव काम कर रही है जिससे अभिषेक के कॅरियर को लिफ्ट मिल सके। इसके लिए उसे सख्त मेहनत करनी पड़ रही है। ऐश्‍वर्या का मानना है अभि‍षेक बच्‍चन के पास टैलंट की कमी नहीं है लेकिन कुछ फ्लॉप फिल्‍मों के बाद उनको वापस से टॉप रेस में लाने के लिए खासी मेहनत और प्‍लानिंग की जरूरत है।
 
ऐसे में ऐश्‍वर्या राय ने अभिषेक बच्‍चन को सलमान खान के कदम पर चलने के लिए भी मना लिया है। दरअसल, अभिषेक बच्‍चन के लिए अच्‍छे प्रोजेक्‍ट्स के लिए ऐश्‍वर्या ने एक नई बिजनेस मैनेजर रेशमा शेट्टी को अपाइंट किया है। रेशमा कभी सलमान का काम संभालती थीं और उनके नाम दबंग खान को कई अच्‍छे प्रोजेक्‍ट्स दिलाए थे। 
 
गौर करने वाली बात ये है कि रेशमा शेट्टी अब अक्षय कुमार का काम भी देखती हैं। लेकिन फिर भी ऐश अपने पति के साथ कोई भी फिल्म करने से गुरेज ही कर रही हैं। अभी हाल ही में ऐश-अभिषेक ने 21 करोड़ का अपार्टमैंट भी खरीदा है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »