29 Mar 2024, 20:29:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पैडमैन में काम कर गर्व महसूस कर रहे हैं अक्षय कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2018 4:05PM | Updated Date: Feb 7 2018 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार पैडमैन में काम कर गर्व महसूस कर रहे हैं। अक्षय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पैडमैन के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि वह फिल्म पैडमैन में काम कर गर्व महसूस कर रहे हैं। अक्षय ने बताया कि वह अक्सर से ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते थे और ऐसी फिल्में बनान चाहते थे लेकिन पैसों की कमी के कारण वो ऐसी फिल्में नही बना पाए थे। अक्षय ने कहा कि वह ऐसे विषय पर फिल्म बना रहे है

जिसके बारे में लोग बात करना भी पसंद नहीं करते है। अक्षय ने बताया कि ऐसी फिल्म तक हॉलीवुड में भी किसी ने नही बनाई है। सैनेटरी पैड जैसे सब्जेक्ट पर तक कोई व्यवसायी फिल्म किसी ने नही बनाई है। जबकि ऐसी फिल्में बननी चाहिए जो समाज को आइना दिखाने का काम करती है। इस फिल्म के बारे में मुझे मेरी पत्नी ने बताया था। उन्होने मुझे मुरुगनाथम के बारे में बताया जो इस तरह का काम करते हैं। इसके बाद हम लोग इस विषय में आर बाल्की से मिले और बात की।

लोग हमेशा पैसे कमाने वाली फिल्में बनाना चाहते है पर हमारी कोशिश थोड़ी अलग है और हो सकता है इसके बात बॉलीवुड का नजरिया भी बदलेगा। उल्लेखनीय है कि टिंवकल खन्ना निर्मित पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनथम की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। मुरुगनानथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था जो सैनिटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उनको इस आविष्कार के लिए पदम से भी नवाजा गया था। यह फिल्म नौ फरवरी को रिलीज हो रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »