20 Apr 2024, 21:09:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा के अपोजिट नवोदित अभिनेत्री वारिना को लॉन्‍च कर रहे हैं। सलमान अपने प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'लवरात्रि' में आयुष को लॉन्‍च कर रहे हैं। फिल्म में आयुष के अपोजिट सलमान, वारिना को भी लॉन्‍च कर रहे हैं। 
सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को वारिना की झलक दिखाने से पहले एक संदेश साझा किया।
 
सलमान खान ने ट्वीट किया, मुझे लड़की मिल गई। उस ट्वीट के कुछ देर बाद ही सलमान ने एक और ट्वीट किया इसमें उन्होंने लड़की की फोटो के साथ ट्वीट किया, चिंता में पड़ने की जरूरत नहीं है न, आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्रि' के लिए लड़की मिल गई, वारिना तो डोन्ट वरी न, बी हैप्पी न। उल्लेखनीय है कि आयुष, सलमान की छोटी बहन अर्पिता के पति हैं। बताया जा रहा है कि अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित फिल्म गुजराती पृष्ठभूमि की प्रेम कहानी पर आधारित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »