25 Apr 2024, 13:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फेमिना मिस इंडिया 2018 के 55वें संस्करण के लिये बॉलीवुड की चार अभिनेत्रियों को सलाहकार के रूप में चुना गया है। नेहा धूपिया, पूजा चोपड़ा, पूजा हेगड़े और रकुल प्रीत सिंह चार क्षेत्रों में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगी। मिस इंडिया 2018 ऑडिशंस को चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण।

हर राज्य के शीर्ष तीन प्रतियोगियों को 24 फरवरी 2018 को बैंगलुरू, 17 मार्च को कोलकाता, 12 अप्रैल को दिल्ली और 13 मई को पुणे में आयोजित होगा।इस क्षेत्रीय क्राउंनिग समारोह के लिए एक गोल्डन टिकट दिया जाएगा। इनमें से सिर्फ एक को मुंबई में होने वाले ग्रांड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »