17 Apr 2024, 00:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'सुपर 30' का फर्स्‍ट लुक जारी, देखें रितिक रोशन का ये शानदार रूप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 3:00PM | Updated Date: Feb 6 2018 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लंबे समय तक पर्दे से गायब रितिक रोशन की आने वाली अगली फिल्म सुपर-30 का पहला लुक जारी हो गया। 'सुपर 30' कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार पर बन रही बायॉपिक है। फिल्म में आनंद कुमार का किरदार रितिक रोशन निभा रहे हैं। अभिनेता रितिक रोशन ने फिल्म का फर्स्ट लुक ट्वीट किया है। यहीं नहीं खुद आनंद कुमार रितिक को इस लुक में देख कर दंग रह गए। उन्होंने फेसबुक पर इसकी जमकर प्रशंसा की। वहीं फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही ट्विटर छा गया है। लोग लुक को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।  
 
 
 
आनंद कुमार ने फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, एक कहावत बड़ी मशहूर है कि हजारों मील की यात्रा की शुरुआत सिर्फ एक कदम से होती है। लेकिन मैं अक्सर अपने स्टूडेंट्स से कहता हूं कि हजारों मील की यात्रा की शुरुआत के लिए पहला कदम उचित दिशा बढ़ना सबसे जरुरी है। और जिस तरह से सुपर 30 फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल ने जोरदार तैयारी के आज वाराणसी में फिल्म की शूटिंग का आगाज किया है सच में वह काबिले तारीफ है।  
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »