20 Apr 2024, 14:40:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या राय ने किया पति अभिषेक के साथ काम करने से मना!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 2:40PM | Updated Date: Feb 6 2018 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ काम करने से मना कर दिया है। बॉलीवुड में चर्चा थी कि अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्मकार राजेश आर. सिंह की नई फिल्म में साथ नजर आने वाले थे। लेकिन अब चर्चा है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या ने काम करने से मना कर दिया है जबकि अभिषेक फिल्म में काम करने के लिए तैयार थे।
 
इसलिए किया मना
चर्चा है कि ऐश्वर्या फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहती थी, जो की हो नहीं पाया। इसलिए फिल्म में काम करने से उन्होंने मना कर दिया है।
 
ऐसी होगी फिल्‍म की कहानी
फिल्म में रियल लाइफ कपल अभि और ऐश, पति-पत्नी के किरदार में नजर आने वाले थे और दोनों ही फिल्म में पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है, जिसमें यह शादीशुदा जोड़ा पोलिटिकल सिचुएशन में फंस जाता है। 
 
रात और दिन में काम करेंगी ऐश्वर्या 
इसी बीच ऐश्वर्या ने दूसरी फिल्म रात और दिन साइन कर ली है। अभिषेक और ऐश्वर्या आखिरी बार साल 2010 में फिल्म 'रावण' में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म का निर्माण मणिरत्नम द्वारा किया गया था।
  

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »