20 Apr 2024, 11:46:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सूरज की अगली फिल्म में नही होंगे सलमान खान, जानें क्‍यों?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 2:32PM | Updated Date: Feb 6 2018 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में दबंग स्टार सलमान खान काम नही करेंगे। सूरज बड़जात्या ने साल 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया से सलमान खान को लॉन्‍च किया था। इसके बाद सूरज ने सलमान को लेकर 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और प्रेम रतन धनप पायो जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई। अब चर्चा है कि उनकी अगली फिल्म में सलमान नहीं होंगे।
 
साल 2019 तक सलमान के पास समय नहीं है। अब ऐसे में अपनी फिल्म के लिए बड़जात्या को कोई और अभिनेता  ढूंढना पड़ेगा। उनकी यह फिल्म परिवार में एक-दूसरे को दिए जाने वाले तानों पर बेस्ड है। बड़जात्या को यह कहानी पसंद आई थी। यह कहानी 4 किरदार और उनके आपसी रिश्तों के बारे में है। वह जल्द से जल्द फिल्म की शुरुआत करना चाहते हैं। चर्चा है कि फिल्म का निर्देशन वह खुद नहीं करेंगे बल्कि फिल्म 'प्रेम रतन..' के असिस्टेंट डायरेक्टर इसके निर्देशक होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »