25 Apr 2024, 02:41:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का राजपूत समाज के विरोध के बाद जैसे-तैसे रिलीज हुई थी। इसी तरह की अब एक और फिल्म आने वाली है। जो कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' है उसका भी विरोध शुरू हो गया है। यह फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। 
 
लक्ष्मीबाई के इतिहास से छेड़छाड़ 
जानकारी के अनुसार जयपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के इतिहास से छेड़छाड़ की जा रही है और उनका एक ब्रिटिशमैन से अफेयर दिखाया जा रहा है। महासभा ने राजस्थान सरकार को फिल्म की शूटिंग रुकवाने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
 
लक्ष्मीबाई का ब्रिटिशमैन से अफेयर 
सुरेश मिश्रा ने कहा कि, उन्हें अपने दोस्त और परिचित, जो फिल्म की शूटिंग के दौरान इसके कई सीन का हिस्सा थे, से पता चला है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। ये फिल्म एक विदेशी किताब पर आधारित है। रानी की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सोचना भी पाप है कि महारानी लक्ष्मीबाई का ब्रिटिशमैन से अफेयर रहा होगा। वे युवावस्था में अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गइ थी। 
 
कंगना बनीं लक्ष्मीबाई 
सुरेश मिश्रा ने आगे कहा कि, अगर महारानी के जीवन पर कोई फिल्म बनानी है तो ये बायोपिक होनी चाहिए। महासभा ने फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन से  फिल्म के लेखक, इतिहासकार की प्रोफाइल और फिल्म में दिखाए गाने के बारे में डिटेल मांगी हैं। कंगना रनोट इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभा रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »