28 Mar 2024, 23:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नाचने से मना करने पर एक्ट्रेस सुमबुल की गोली मारकर हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2018 5:58PM | Updated Date: Feb 5 2018 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सिंगर सुमबुल खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुमबुल की हत्या के पीछे का मकसद जानकर आप चौंक जाएंगे। सुमबुल को मारने की वजह ये थी की उसने अमीरों की पार्टियों में गाने और नाचने से मना कर दिया था। ये घटना पाकिस्तान के मर्दन शहर की है। 
 
जब एक्ट्रेस ने परफार्म करने से मना कर दिया तो इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसे जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की जिसका अभिनेत्री ने विरोध किया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक सुमबुल को एक नहीं बल्कि 11 गोलियां मारी गई। मीडिया रिपोर्टिस के मुताबिक एक पूर्व पुलिस अधिकारी की इसमें हाथ है। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »