28 Mar 2024, 15:10:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' फिल्म के जौहर सीन पर आपत्ति जताई थी। जिसका कई सेलिब्रिटी ने जमकर विरोध किया लेकिन हाल ही में स्वरा ने अपने खत को लेकर फिर से एक बड़ा बयान दिया हैं। स्वरा ने कहा - मैंने अपने खत में जो भी लिखा था उस पर सौ फीसदी कायम हूं। हालांकि स्वरा के इस खत का भंसाली के अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने करारा जवाब दिया लेकिन कई सेलिब्रिटी से उनकी इस मुद्दे पर खुली बहस भी हुई।
 
बॉलीवुड ने की निंदा
सुचित्रा कृष्णमूर्ति, विवेक अग्निहोत्री और रवीना टंडन ने स्वरा के बयान की कड़ी निंदा की और विरोध दर्ज कराया। आपको बता दें, 'पद्मावत' रिलीज के कुछ दिन बाद ही स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक खुला खत लिखा था और फिल्म में दिखाए गए जौहर सीन पर आपत्ति जताई थी।
 
ऐसे खड़ा हुआ था विवाद
स्वरा ने अपने खत में कहा था - क्या औरतों के वजाइना पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या वजाइना के आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। या फिर पुरुष को सिर्फ महिला का शरीर चाहिए और अगर महिला वह नहीं देना चाहती तो उसे मृत्यु को गले लगाना होगा। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »