24 Apr 2024, 23:34:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म फौजा में काम करने जा रहे हैं। यश राज फिल्म्स ने रणवीर सिंह को वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म बैंड बाजा बरात के जरिए लांच किया था। इसके बाद रणवीर ने यशराज बैनर की फिल्म लेडिस वर्सेस रिकी बहल, गुंडे, बेफिक्रे में काम किया है। अब वे 'फौजा' नामक फिल्म करेंगे।

रणवीर इस फिल्म में एक सरदार के रूप में नजर आएंगे। उनका किरदार बेहद दिलचस्प बताया जा रहा है। रणवीर इस फिल्म की शूंटिग 2019 की शुरुआत से करेंगे और 2019 में ही यह फिल्म प्रदर्शित होगी। रणवीर इस समय डिमांड में हैं। कई बड़े निर्देशक और बैनर उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं। फिलहाल वह कबीर खान की '83', जोया अख्तर की 'गली बॉय' और रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' कर रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »