20 Apr 2024, 12:55:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन सिल्वर स्क्रीन पर टाइगर श्राफ के साथ जोड़ी जमाने जा रहे हैं। ऋतिक और टाइगर किसी फिल्म में पहली बार काम करेंगे। समय में दोनों अभिनेताओं को बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्शन हीरो में शुमार किया है। इनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। दोनो के डांस मूव्स का काफी क्रेज है।

यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद का अगला प्रोजेक्ट है। हालांकि सिद्धार्थ की फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। नई फिल्म यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले आने की चर्चा है। इसमें वाणी कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की शूंटिग अगस्त से शुरू होगी और फरवरी 2019 तक पूरी हो जाएगी और यह गांधी जयंती पर रिलीज होगी। ऋतिक फिल्म में टाइगर के गुरु के रूप में नजर आएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »