24 Apr 2024, 16:59:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री बिंदास अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाई उर्मिला ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2018 6:24PM | Updated Date: Feb 3 2018 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में उर्मिला मतोड़कर को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने बोल्ड अभिनय से बिंदास अभिनेत्री के रूप में दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाई है। मुंबई में चार फरवरी 1974 को जन्मी उर्मिला ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म 'कलयुग' से बतौर बाल कलाकार के रूप में की। इसके बाद उर्मिला को शेखर कपूर की वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म 'मासूम' में काम करने का अवसर मिला।

इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत..लकड़ी की काठी.काठी पे घोड़ा..बच्चों के बीच आज भी लोकप्रिय है। इस बीच उर्मिला ने छोटे पर्दे के लिये कुछ सीरियलों में भी काम किय। वर्ष 1989 में उर्मिला मतोड़कर को कमल हसन के साथ मलयालम फिल्म चाणक्य में काम करने का अवसर मिला। वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म नरसिम्हा के जरिये उर्मिला मतोड़कर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की।

यूं तो यह पूरी फिल्म सन्नी देओल और ओम पुरी के इर्द गिर्द घूमती थी लेकिन उर्मिला मतोड़कर ने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म रंगीला उर्मिला के करियर के लिए महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उर्मिला मतोड़कर ने एक डांसर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उर्मिला मे अपोजिट आमिर खान थे। उर्मिला ने इस फिल्म में बोल्ड सीन कर दर्शको को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »