24 Apr 2024, 11:57:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आज मुंबई में विरुष्का के मेहमान बनेंगे कई बॉलीवुड सितारें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2017 12:52PM | Updated Date: Dec 26 2017 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इस साल की सबसे चर्चित जोड़ी और ग्रैंड वेडिंग यानी विराट-अनुष्का की शादी का दूसरा रिसेप्शन आज मुंबई में होगा। परेल के सेंट रेजिस होटल में रात 8.30 बजे से शुरू होने वाली इस पार्टी में क्रिकेट, बॉलीवुड, राजनीति जगत के कई दिग्गज शिरकत करेंगे। 

बताया जा रहा है कि, इस पार्टी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ-साथ तीनों खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) के आने की संभावना है। इसके अलावा सचिन तेंडुलकर समेत कई एक्स क्रिकेटर्स भी यहां शामिल होंगे। 
 
उम्मीद लगाई जा रही है कि मुंबई रिसेप्शन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दोनों को शुभकामनाएं देने पहुंचेंगे। बता दें कि, इससे पहले दिल्ली के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की और नवदंपति को आशीर्वाद दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »