20 Apr 2024, 01:26:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीज व्यावसायिक सिनेमा से प्यार करती हैं। जैकलीन बॉलीवुड की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो व्यावसायिक रूप से सबसे सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं। 'रेस 2', 'किक',  'हाउसफुल 2', और 'हाउसफुल 3' में जैकलीन ने दर्शकों का मनोरंजन किया है। जैकलीन का कहना है कि उन्हें व्यावसायिक सिनेमा से बहुत प्यार है। वर्ष 2017 की ब्लॉकबस्टर में से एक 'जुड़वा 2' में जैकलीन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभायी हैं।
 
जैकलीन से जब व्यावसायिक सिनेमा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे व्यावसायिक सिनेमा से बहुत प्यार है। मुझे लगता है कि लोग व्यावसायिक सिनेमा की अभिनेत्रियों को गंभीरता से नहीं लेते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »