मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर और चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला की जोड़ी फिर साथ नजर आएगी। बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा नामक फिल्म बनाने जा रही हैं। फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर बाप-बेटी का रोल करेंगे। यह फिल्म एक लोकप्रिय रोमांटिक गाने की लाइन है जो कि अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था।