29 Mar 2024, 14:33:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'फुकरे रिटर्नस' की सफलता से उत्साहित है वरुण शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 3:48PM | Updated Date: Dec 12 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण शर्मा  'फुकरे रिटर्नस' की सफलता से बेहद उत्साहित हैं।मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फिल्म फुकरे रिटर्नस हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा ने अहम भूमिका निभायी है। फिल्म वीकेंड के दौरान 32 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है।

वरुण ने कहा, "मैं बहुत रोमांचित हूं और इस बात को जानकर अच्छा लग रहा है कि फिल्म को अद्भुत प्रतिक्रिया मिल रही है। जब दर्शकों से इस तरह की प्रतिक्रिया मिलती है तो बहुत खुशी होती है। इसे शब्दों में व्यक्त करना मेरे लिए मुश्किल हैं। मैं बहुत खुश और अभिभूत हूं।     

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »