20 Apr 2024, 18:00:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बर्थडे स्पेशल: बस कंडक्टर से सुपरस्टार कैसे बने रजनीकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 2:54PM | Updated Date: Dec 12 2017 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत आज 67 साल के हो गए हैं। बतौर बस कंडक्टर अपने करियर की शुरुआत कर दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक बनने वाले रजनीकांत को यह मुकाम पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। 

12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में जन्मे रजनीकांत का मूल नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। उनके पिता पुलिस कॉनस्टेबल थे। रजनी हमेशा से ही हिरो बनना चाहते थे। इस दौरान रजनीकांत ने रंगमंच पर कुछ नाटकों में अभिनय भी किया।
 
1975 में के. बालचंद्र के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म अपूर्वा रागांगल से रजनीकांत से अपने सिने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में कमल हासन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
 
साल 1978 में प्रदर्शित तमिल फिल्म भैरवी में रजनीकांत को बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में पहली बार काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हई। साथ हीं रजनीकांत भी सुपरस्टार बन गये। 1980 में रजनीकांत की एक और सुपरहिट फिल्म बिल्ला प्रदर्शित हुई। बिल्ला अमिताभ की सुपरहिट फिल्म डॉन की रीमेक थी।
 
बॉलीवुड में डेब्यू
साल 1983 में प्रदर्शित फिल्म अंधा कानून के जरिए रजनीकांत ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। इस फिल्म में रजनीकांत की भूमिका ग्रे शेड्स लिए हुए थी। दर्शकों को रजनीकांत का अंदाज काफी पसंद आया। अंधा कानून सुपरहिट साबित हुई।   
 
सबसे मंहगी फिल्म
रजनी की फिल्म 2.0 को लेकर सरगर्मियां तेज हैं और फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। यह फिल्म 2.0 भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है और फिल्म का बजट लगभग 450 करोड़ रु. बताया जा रहा है। 
 
अवॉर्ड
साल 2000 में भारत सरकार की तरफ से पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। देश के इन गौरवशाली अवार्ड के अलावा उन्हें कई फिल्मों के लिए बेस्ट एक्टर के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »