24 Apr 2024, 08:01:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दंगल गर्ल से फ्लाइट में छेड़छाड़, गर्दन पर रगड़ रहा शख्स, वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2017 11:57AM | Updated Date: Dec 10 2017 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्म दंगल में काम कर चुकीं जायरा वसीम ने विमान में छेड़खानी की शिकायत की है। 17 वर्षीय जायरा के साथ ये घटना एयर विस्तारा की फ्लाइट में उस वक्त हुई जब वे दिल्ली से मुबंई जा रही थीं।

जायरा ने इस घटना को लेकर अपने इस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बुरी तरह से रो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनसे पिछली कतार में बैठे एक अधेड़ उम्र के आदमी ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की।
 
जायरा ने बताया है कि जब वह सो गई थीं तब उनकी सीट के पीछे वाली सीट पर बैठा शख्स उनकी बैक और गर्दन को रगड़ रहा था। जायरा ने कहा, मैं अभी फ्लाइट से उतरी हूं। मैं आपको ये बताना चाहती हूं कि उस आदमी ने क्या किया। कोई ऐसा कैसे कर सकता है। ये कोई तरीका नहीं है। किसी लड़की ऐसा महसूस नहीं कराया जाना चाहिए क्योंकि ये डरावना है। क्या इस तरीके से वे लड़कियों की देखभाल कर रहे हैं। जब तक हम अपनी मदद का फैसला नहीं करेंगे, कोई हमारी मदद नहीं करेगा। ये सबसे खराब बात है।
 
एयरलाइन्स ने कोई कार्रवाई नहीं की 
जायरा वसीम कहती हैं कि वह उस शख्स की फोटो खींचने की कोशिश कर रही थीं लेकिन रोशनी कम होने की वजह से ऐसा नहीं कर सकीं।फ्लाइट के क्रू मेंबर ने शिकायत के बावजूद कोई मदद नहीं की।
 
एयरलाइन्स की सफाई
वहीं एयरलाइन्स ने कहा है कि हमने कल रात जायरा के साथ हुई घटना की जांच करेंगे। मामले में कार्रवाई के लिए जायरा को पूरा सपोर्ट भी देंगे। ऐसे मामलों में हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है।
 
जांच के आदेश
मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने जायरा के साथ हुई घटना को शर्मनाक बताया है और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से मामले की जांच के लिए कहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »