20 Apr 2024, 09:18:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सीख रही है।जैकलीन बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में मानी जाती है। वह इन दिनों सलमान खान के साथ 'रेस 3' की शूटिंग कर रही हैं जिसमें उसके कुछ धमाकेदार ऐक्शन सीन भी हैं।
 
उन्होंने पिछली फिल्म 'अ जेंटलमैन' के चार मिनट के गाने के लिए पोल डासिंग सीखा था और अब 'रेस 3' के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को नए व्यायाम के रूप में अपना लिया है। जैकलीन ने एक लंबी अवधि के लिए पोल डासिंग का अभ्यास किया था, जिसका परिणाम अविश्वसनीय था। वह कुछ महीनों से हर दिन दो घंटे मन लगा कर इसका प्रशिक्षण कर रही हैं, यही नहीं ट्रेनिंग के दौरान कई बार वह चोटिल भी हो चुकी हैं।अब अपनी दिनचर्या में जैकलीन ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को भी शामिल कर लिया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »